Cute Pet Escape एक ऐसा फुरसतिया गेम है, जिसमें आप जानवरों के एक झुंड को एक दुष्ट शिकारी से बचने में मदद करते हैं जो अपने भाले से उन्हें चोट पहुँचा रहा है। ऐसा करने के लिए, स्क्रीन के निचले हिस्से में दिये गये पैनल में ज्यादा से ज्यादा जानवरों का मिलान करें ताकि वे लुप्त हो जाएँ और उन्हें कोई नुकसान न पहुँच सके।
Cute Pet Escape की पहेलियों को खेलने की विधि किसी भी अन्य मैच -3 गेम की तरह ही होती है। आपको बस इतना करना होता है कि आप जानवरों का मिलान करने के लिए अपनी उंगली को स्क्रीन पर सरकाएँ। जैसे-जैसे आप संयोजन बनाते जाएँगे, वैसे-वैसे जानवर स्क्रीन से लुप्त होते जाएँगे, जबकि इस क्रम में आप विशेष अवयव भी ढूँढ़ते रहते हैं ताकि आपको अधिक अंक प्राप्त करने में मदद मिले।
Cute Pet Escape में, आपको चुंबक और बम जैसे विशेष अवयव मिलेंगे, जो एक ही टैप में ढेर सारे डिब्बों को नष्ट कर सकते हैं। स्क्रीन के शीर्ष पर, आप यह भी देखेंगे कि आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के कितने करीब पहुँच चुके हैं। इसलिए, अगर आप इन जानवरों को बचाना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा सभी संसाधनों का लाभ उठाएं और अपने अंकों पर नजर रखें।
Cute Pet Escape सर्वपरिचित match-3 की खेलविधि का संयोजन एक इस्केप गेम के साथ करता है। ये जानवर खतरे में हैं, इसलिए यदि आप उन्हें इस शिकारी के भाले से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो अपना काम तेजी से करें।
कॉमेंट्स
Cute Pet Escape के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी